आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: -दानापुर-डीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट के बीच पोल संख्या 627/3 के पास मंगलवार दोपहर आई समस्या -अप लाइन पर लगभग 50 मिनट तक रुकी रही श्रमजीवी एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ आरा/बिहिया। निज संवाददाता आरा-बक्सर रेलखंड पर बिहिया और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच सिकरिया हाल्ट के समीप मंगलवार को राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12391 अप) के इंजन का पिछला पेंटोग्राफ अचानक टूट गया। इस कारण ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अप लाइन पर रेल परिचालन काफी देर तक बाधित रहा। इस समस्या के बाद से रेल यात्रियों से लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार को बिहिया स्टेशन से दोपहर 12:32 बजे खुली थी। ट्रेन...