Ara News: भोजपुर : मखदुमपुर और खरौनी के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
आरा, अगस्त 15 -- Ara News: बिहिया ( भोजपुर)। निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। न्यू प्राइमरी स्कूल मखदुमपुर और प्राथमिक विद्यालय खरौनी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों के राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा के दौरान बच्चों ने समग्र शिक्षा अभियान तथा सब पढ़ें, सब बढ़ें के गगनभेदी नारे लगाकर लोगों को शिक्षा व देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। इस तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खरौनी में मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने यात्रा की अगुवाई की, जबकि मखदुमपुर में शिक्षक विकास कुमार, वृज बिहारी राम, राजेश कुमार सिंह एवं विरेन्द्र कुमार पांडेय सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.