Ara News: भोजपुर : गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, खतरे के लाल निशान से महज 94 सेमी नीचे, प्रशासन अलर्ट
आरा, अगस्त 19 -- Ara News: -बाद नियंत्रण प्रमंडल आरा को नियमित मॉनिटरिंग का मिला आदेश -जिले में संभावित बाढ़ और कटाव के खतरों से निपटने के लिए तैयारी शुरू आरा, हमारे संवाददाता। गंगा नदी के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस कारण जिले में भी गंगा नदी का पानी पिछले पांच दिनों में तेजी से बढ़ा है।
गंगा नदी का जलस्तर बड़हरा में गंगा नदी बुधवार को खतरे के लाल निशान से सिर्फ 94 सेमी नीचे रह गई है। जलस्तर 52.14 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का लाल निशान 53.08 है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा को नियमित मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया है। साथ ही प्रतिदिन जलस्तर की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। जिले में संभावित बाढ़ और कटाव के खतरों से निपटने के लिए तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.