आरा, जुलाई 2 -- Ara News: -आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद से हुई थी चार भैंसों की चोरी -सहार के सेवथा निवासी आरोपित का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास -वर्ष 2002 से है सक्रिय, डकैती समेत कई थानों में दर्ज हैं मामले जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव से बीते 30 मई को चार भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपित की पहचान सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी पिरू नट के पुत्र चंदन नट के रूप में हुई है। पुलिस अब इसकी अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की भी गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वंदना कुमारी के अनुसार, गिरफ्तार चंदन नट का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह व...