आरा, जुलाई 30 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

भूमि विवाद की स्थिति इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार के सहयोगी बाजार में स्थित विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मामला खुटहां बाजार का है, जहां जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। आवेदक मो नुरुद्दीन की ओर से अनुमंडल प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष की ओर से जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प और तनाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

प्रशासन की कार्रवाई शिका...