आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: आरा। आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना के प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए 28 एवं 30 अक्तूबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उदवंतनगर अंचल के राजस्व ग्राम डेम्हा के प्राथमिक विद्यालय में 28 अक्तूबर की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 29 अक्तूबर को राजस्व ग्राम कसाप पंचायत के पंचायत सरकार भवन में और 30 को राजस्व ग्राम उदवंतनगर के पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने तथा प्रभावित रैयतों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित रैयतों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर मुआवजा भुगतान की प्रक्र...