आरा, अक्टूबर 22 -- भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान Ara News: 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' अभियान चलेगा आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' अभियान की घोषणा की है। बामपाली स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई संगठनात्मक बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई और जिला स्तरीय अभियान टोली व विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारियों की घोषणा की गई। अभियान के तहत जिला मुख्यालय में विशाल पदयात्रा आयोजित होगी, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग व सर्वोच्च न्यायालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पारदर्शी मतदाता सूची के लिए हटाए गए फर्जी, मृत और घुसपैठिया म...