आरा, नवम्बर 10 -- गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक एवं भजन संध्या Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड के परसिया गांव में गोवर्धन पूजा के मौके पर सांस्कृतिक एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजद प्रखंड अध्यक्ष रामईश्वर सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव, रॉकी यादव, नंदकुमार राम, धनजी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव और मुलायम सिंह यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन समिति की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का अंगवस्त्र व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। भजन संध्या का शानदार आगाज प्रसिद्ध गायिका अदिति राज के सुरीले भजनों से हुआ। उन्होंने भज लो हरि का नाम रे भक्तों और खाटू श्याम के लोकप्रिय भजनों से श्र...