आरा, नवम्बर 9 -- महावीर निर्वाण कल्याणक पर धार्मिक आयोजन Ara News: जल मंदिर में पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और 108 दीपों से महाआरती, निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया आरा, निज प्रतिनिधि। भगवान महावीर मार्ग (शिवगंज) स्थित भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 2552वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक मनाया गया। आचार्य श्री 108 सुलभसागर जी महाराज ससंघ के परम सान्निध्य में एवं आकाश जैन मन्नू के भक्ति भाव से भगवान महावीर स्वामी जी का जलाभिषेक, भव्य पंचामृत अभिषेक, पुष्पवृष्टि, मंगल आरती, 108 कलशों से अभिषेक, वृहद् शांतिधारा, महावीर पूजन और निर्वाण कांड का पाठ किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने भावपूर्वक निर्वाण लड्डू समर्पित किया। प्रथम निर्वाण लड्डू समर्पण करने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी सुलोचना दीदी को प्राप्त हुआ। मीडिया प...