आरा, अक्टूबर 9 -- मानसिक स्वास्थ्य पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू Ara News: वीकेएसयू में 'मानसिक स्वास्थ्य : स्व और समाज' पर दोदिवसीय कार्यशाला शुरू प्रो. उदयन मिश्र बोले, स्वधर्म में रहकर ठीक किया जा सकता है मानसिक स्वास्थ्य आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य : स्व और समाज विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को विभाग परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गान के साथ हुआ। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की। डॉ. वाचस्पति दूबे ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य बड़ी चुनौती है, जिस पर सार्थक विमर्श जरूरी है। पहले दिन मुख्य ...