आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: कवियों ने किया कविता पाठ, दिनकर के साहित्य और व्यक्तित्व पर हुई चर्चा आरा, निज प्रतिनिधि। ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक पुस्तकालय वाचनालय भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता युगेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव शशिकांत तिवारी और अमरदीप जय ने किया। उद्घाटन युगेश्वर प्रसाद सिंह, तारकेश्वर ठाकुर, अवध कृष्ण शर्मा, विष्णुपद तिवारी और रामबाबू चौरसिया ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में कवि रामेश सिंह प्रसन्न ने मंगलाचरण और कविता पाठ किया। कवि सुनील सुगंध ने दिनकर जी की रचनाओं का विस्तृत पाठ किया, वहीं भानु प्रताप सिंह, युवा कवि भास्कर ठाकुर और उदय कुमार ने भी कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध ...