आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -सावन की दूसरी सोमवारी के लिए गुप्ता धाम और देवघर रवाना हुए शिवभक्त पीरो, संवाद सूत्र। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर पीरो प्रखंड में भक्ति का माहौल चरम पर है। रविवार को प्रखंड के बरौली, पर्वतपुर, भड़सरा, इब्राहिमपुर, धनुपरा, अगिआंव बाजार और लहठान समेत कई गांवों से गुप्ता धाम और बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए दर्जनों वाहनों से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजघाट से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिये बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवानाश्रद्धालुओं की भारी रवानगी और सड़कों पर बढ़ती चहल-पहल को देखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष दीपक साह स्वयं पुलिस बल के साथ सड़कों पर मुस्तैद रहे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। उधर, दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर प्रखंड क्षेत्र के प...