Ara News: बेनवलिया में 51 फलदार पौधों का रोपण
आरा, जुलाई 22 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता शादी की वर्षगांठ को यादगार और समाज के लिए प्रेरणादायी बनाने की अनूठी पहल करते हुए बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया बाजार के समाजसेवी अनिल कुमार ने अपनी शादी की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर 51 फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर आयोजित सह परिवार पौधरोपण अभियान में परिवार के सदस्यों, व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर व्यवसायी सोनू वर्मा, जगनाथ प्रसाद, मोहन प्रसाद, अमित वर्मा सहित स्मृति परिवार बिहियां के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अनिल कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.