आरा, अगस्त 11 -- Ara News: आरा। शहर के महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में बीसीए सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 14 अगस्त की सुबह 11 बजे बीसीए विभाग में आयोजित होगी। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने बताया कि परीक्षा में केवल वही छात्राएं शामिल हो सकेंगी, जिन्होंने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है और महाविद्यालय को किसी भी वरीयता क्रम में चुना है।

कानूनी जागरूकता शिविर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के निर्देश एवं एआईसीटीई मानकों के अनुरूप प्रवेश परीक्षा के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीसीए वोकेशनल प्रोग्राम के लिए एआईसीटीई ने 60 सीटें स्वीकृत की है। नामांकन में एआईसीटीआई नियमों के साथ बिहार सरकार की आरक्षण नीति का पालन होगा। छात्राओं को आवेदन पत्र की छायाप्रति एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के स...