आरा, जुलाई 16 -- Ara News: -प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुलाकात कर विद्यालयों की समस्याओं से कराया अवगत जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के बीडीओ क्रांति कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन भोजपुर की जगदीशपुर प्रखंड इकाई ने गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात कर उनका सम्मान किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर बधाई दी और निजी विद्यालयों के संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. स्मिता सिंह और उपाध्यक्ष रविकांत राय के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान बीडीओ क्रांति कुमार ने विद्यालयों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल का भरोसा द...