Ara News: बिहिया में मखदूम बाबा का सालाना उर्स शुरू, उमड़ी भीड़
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता हजरत सैयद शाह सरफुद्दीन एहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह (मखदूम बाबा) का सालाना उर्स बिहिया में मंगलवार से शुरू हो गया। ये तीन दिनों तक चलेगा। दरगाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मखदूम बाबा की दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करती है। यहां बाबा के परम शिष्य चुल्लाई यादव की दरगाह भी है, जहां दोनों समुदायों के लोग पूरी आस्था से पहुंचते हैं। उर्स में बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। अकीदतमंद दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगते हैं। बताया जाता है कि उर्स के पहले दिन सुबह 10 बजे कुरानखानी और बाबा का गुस्ल किया गया। दूसरे दिन 28 अक्तूबर को चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं, अंतिम दिन 29 अक्तूबर की रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.