आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: 2016 और 2021 में राहत पाने वाले परिवारों के नाम भी होंगे सत्यापित यह भी पढ़ें- बिहिया की आठ पंचायतों में बाढ़ की तबाही, तीन हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल डूबीसत्यापन प्रक्रिया छूटे पात्र परिवारों को सूची में जोड़ने की कवायद जगदीशपुर, निज संवाददाता। बाढ़ को लेकर आपदा प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि (जीआर) का लाभ सहज, त्वरित और पारदर्शी तरीके से दिलाने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। संपूर्ति पोर्टल पर उपलब्ध सूची में वर्ष 2016 और 2021 की बाढ़ के दौरान राहत राशि पाने वाले कई परिवारों के नाम नहीं दिखने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंचल प्रशासन ने सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन का निर्देश दिया है। सत्यापन का उद्देश्य विसंगतियों को दूर कर यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र...