आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: पूर्व विधायक भाई दिनेश ने डीएम को पत्र भेज उठाई मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने डीएम को पत्र भेज बिहिया में दिन के समय ट्रक-डंपरों पर रोक और जगदीशपुर के शिवपुर में प्रस्तावित कचरा घर का निर्माण रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहिया ओवरब्रिज के आसपास रोज जाम लगता है, जिसमें एंबुलेंस समेत जरूरी सेवाओं के वाहन फंसते हैं। उन्होंने ट्रक-डंपरों का परिचालन रात 10 से सुबह पांच बजे तक सीमित करने, ओवरब्रिज के पास उखड़ी सड़क की मरम्मत, नाला-सड़क का स्तर मिलाकर पीसीसी निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिले की अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत, जाम वाले स्थानों की निगरानी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया। वहीं, जगदीशपुर के शिवपुर में छात्रावास, श्री पयहारी जी ...