आरा, अक्टूबर 27 -- शराब बरामदगी और वायरल ऑडियो Ara News: बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम बिहिया नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित एक घर में छापेमारी कर छिपाकर रखी गई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस बीच इसी मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा जोरों पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान बिहिया नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी है। छापेमारी के दौरान उसके घर से 20 टेट्रा पैक और 180 एमएल की सात आफ्टर डार्क व्हिस्की की बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 5,800 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से फैल रहा ह...