Ara News: बिहिया बाजार की गुप्ता मंडी से मोबाइल चोरी
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: बिहिया। नगर की व्यस्ततम गुप्ता मंडी बाजार से बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के निवासी राजेश यादव का मोबाइल चोरी हो गया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजेश यादव गुप्ता मंडी में मशाला की दुकान पर समान खरीद रहे थे कि मोबाइल चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार को पीएसआई रौशन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज की जांच के दौरान एक बच्चे की ओर से मोबाइल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, वीडियो में बच्चा स्पष्ट रूप से पहचाना नहीं जा सका है, जिस कारण उसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे की पहचान कर आगे की कानूनी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.