आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: 22 सितंबर से खराब पड़ा है राउटर, उपभोक्ता परेशान बचत खाता, एनएससी और किसान विकास पत्र का काम बंद बिहिया। संवाददाता बिहिया पोस्ट ऑफिस में पिछले करीब एक सप्ताह से वित्तीय व लेनदेन का तमाम कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। यहां का नेटवर्क राउटर गत 22 सितंबर 2026 से खराब पड़ा है, जिस कारण रोज़ाना डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क राउटर खराब होने की वजह से बचत खाता, एनएससी और किसान विकास पत्र जैसे प्रमुख खातों में जमा व निकासी का काम ठप है। इसके अलावा टीडी, आरडी और जीवन सुरक्षा जैसी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े खातों का भी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर पारस प्रसाद ने बताया कि नेटवर्क राउटर खराब होने की सूचना और सुधार के लिए उच्च अधिकारियों को पत्...