आरा, जुलाई 19 -- Ara News: -खादरा के राजेश यादव हत्याकांड में नामजद बने सचिन गुप्ता, हत्या और आर्म्स एक्ट में केस -कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचते ही सूचना देने का निर्देश -गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी, फरार बताए जा रहे हैं नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीशपुर/बिहिया, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर हाल ही में पद पर बहाल हुए बिहिया नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन गुप्ता की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। पिछले दिनों खादरा निवासी राजेश यादव हत्याकांड में नामजद आरोपित बनाए जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: लंबित कांडों में तेजी लाने का निर्देशपुलिस की कार्रवाई गिरफ्तारी से बचने को फरार चल रहे अध्यक्ष को लेकर बिहिया पुलिस ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है...