आरा, अगस्त 12 -- Ara News: -ग्रामीण बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की हुई पहल, सीएसआर के तहत दिये गये कंप्यूटर -बीडीओ और फैक्ट्री प्रबंधक ने पहल की, कंप्यूटर शिक्षा से विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर जगदीशपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भोजपुर के बिहिया स्थित रामको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहल की है। कंपनी की ओर से बिहिया प्रखंड के 11 सरकारी विद्यालयों के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। इससे इन स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटेया के परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बिहिया की बीडीओ अर्चना व...