आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: ​छात्रा से मारपीट के बाद बिहिया सीएचसी में कराया गया भर्ती ​मेट्रॉन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान को लेकर बढ़ा विवाद ​पटना संभाग ने शुरू कराई जांच, कैमूर नवोदय के प्राचार्य पहुंचे ​बिहिया। निज संवाददाता

छात्राओं के आरोप और धरनाभोजपुर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिहिया में हॉस्टल की छात्राओं के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को सीनियर छात्राएं प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गईं। छात्राएं दोषी शिक्षिकाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही थीं। ​घटना बुधवार देर शाम की है। धरना पर बैठी छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं अनुपम कुमारी, चंद्रकांती कुमारी और रेणु कुमारी ने कक्षा 10 की छात्राओं रोहिणी राज और सुप्रिया कुमारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार ...