आरा, जुलाई 22 -- Ara News: -वकुष्टा की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, शिक्षक संगठनों से मार्गदर्शन लेकर आर-पार की लड़ाई का संकल्प आरा, निज प्रतिनिधि। प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ आरा (वकुष्टा ) के तत्वावधान में आयोजित बैठक सह धरना में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। इसे लेकर परिसर में धरना भी दिया गया। इसमें वीकेएसयू स्नातकोत्तर शिक्षक संघ एवं एचडी जैन कॉलेज आरा के 60 से अधिक शिक्षक शामिल हुए और विधेयक को शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया। धरना में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना शिक्षक संगठनों और अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श किए विधेयक लाकर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की है। यह भी पढ़ें- उच्च शिक्षा संशोधन...