Ara News: बिहटा में शराब के साथ गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: पीरो/तरारी। पुलिस ने इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में सोमवार की सुबह छापेमारी कर 53.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। भागने की कोशिश कर रहे जितेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के पुत्र निखिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान बिहटा निवासी निखिल कुमार सिंह की घर की तलाशी ली गयी, तो अलग -अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें मिलीं और सघन पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: 322 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.