Ara News: बिहटा के सरकारी विद्यालयों की खुली पोल, मनचलों का जमावड़ा
आरा, सितम्बर 29 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में जारी स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बिहटा स्थित तीन सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता की परतें उधड़कर सामने आ गईं। जांच टीम ने 10 2 उच्च विद्यालय बिहटा, बालिका मध्य विद्यालय और बालक मध्य विद्यालय का जायजा लिया।
विद्यालयों की स्थिति उच्च विद्यालय परिसर में जलजमाव की गंभीर समस्या पाई गई, जिस कारण छात्रों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। विद्यालय के दक्षिणी छोर पर स्थित सात कमरे अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। 12 वर्ष पूर्व स्थापित कंप्यूटर क्लास से सभी कंप्यूटर गायब पाए गए। जांच टीम के अनुसार स्कूल के आसपास असामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.