Ara News: बिलौटी पुनर्वास स्थल का पानी पीने लायक, जांच में सभी सैंपल मानक पर खरे
आरा, अगस्त 1 -- Ara News: -पेयजल को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन ने दी सफाई, पीएचईडी की लैब जांच रिपोर्ट को बनाया आधार -सड़क-बिजली-सफाई समेत मूलभूत सुविधाओं की हो रही मॉनिटरिंग, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के शाहपुर में बिलौटी पुनर्वास स्थल पर रह रहे विस्थापित परिवारों के लिए उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास स्थल पर चालू चापाकलों से मिलने वाला पानी स्वच्छ, सुरक्षित और निर्धारित पेयजल मानकों के अनुरूप है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) आरा की टीम ने स्थल पर पहुंचकर कार्यशील चापाकलों से पानी के नमूने लिए। सक्षम प्रयोगशाला में हुई जांच की रिपोर्ट में सभी नमूनों को सुरक्षित पाया गया है। *पीएचईडी की लैब जांच में पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.