Ara News: बिना चालान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, केस दर्ज
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बिना चालान के अवैध बालू की ढुलाई नहीं रुक रही है। लगातार खनन विभाग की टीम की ओर से कार्रवाई के बावजूद ट्रक और ट्रैक्टरों पर बालू की चोरी कर ढुलाई की जा रही है। शुक्रवार को भी जिले में तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू की ढुलाई करते पकड़ा गया। जिले के कोईलवर थाना इलाके में दो ट्रैक्टरों को बिना चालान बालू की ढुलाई करते पकड़ा गया। वहीं सिकरहटा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर को अवैध बालू की ढुलाई में जब्त किया गया। तीनों ट्रैक्टरों पर संबंधित थानों में केस दर्ज करने के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। बता दें कि इन दिनों सोन में बालू खनन बंद होने के बावजूद अवैध रुप से बिना चालान के बालू की ढुलाई धड्डले से की जा रही है। बीते गुरुवार को ही दो ट्रैक्टरों को चांदी और नगर था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.