आरा, अगस्त 7 -- Ara News: -प्रखंड के मनियारा गांव में कई दिनों से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, पेयजल और खेती-किसानी ठप -सिकरिया मोड़ के पास सड़क जाम कर जमकर की नारेबाजी, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें -पुलिस और बिजली विभाग के सहायक अभियंता के आश्वासन पर हटा जाम, आंदोलन की चेतावनी बिहिया, निज संवाददाता। प्रखंड के मनियारा गांव में पिछले कई दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया।

प्रदर्शन का कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकरिया मोड़ के पास बिहिया-तियर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। सड़क जाम रहने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्कूली बच्चों, यात्रियों और आम राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

समस्या का समाधान ग्रामीणों ...