Ara News: बिजली तार की चपेट में आने से शौच को निकले युवक की मौत
आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में सोमवार की अहले सुबह हादसा परिजन बोले : बिजली के पोल में लगे अर्थिंग तार में सटने से युवक की गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में सोमवार की अहले सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने निकले एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक सोनघट्टा गांव निवासी गंगा महतो का 36 वर्षीय पुत्र शिवजी महतो था। परिजनों ने बताया कि शिवजी सोमवार की सुबह करीब चार बजे शौच करने के लिए बधार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वह रास्ते में बिजली के खंभे पास अर्थिंग में सट गये। इससे करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कुछ देर बाद ग्रामीण शौच करने के लिए बधार की ओर गए, तो उन्हें मृत अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.