आरा, अगस्त 5 -- Ara News: -भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह हुआ हादसा -रास्ते में करंट प्रवाहित हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने के कारण हुआ हादसा -टहलने के दौरान चाचा को लगा करंट, बचाने में भतीजे की भी चली गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गयी। रास्ते में टूटकर गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर छटपटा रहे चाचा को बचाने में भतीजे ने भी जान गंवा दी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में चांदी वार्ड नंबर दस निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह और राजेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार शामिल हैं। महेंद्र साह मिठाई दुकानदार थे और च...