Ara News: बिजली चोरी की जांच करने गए जेई पर हमला, दो पर केस
आरा, अक्टूबर 2 -- Ara News: शाहपुर,एसं। प्रखंड के डुमरिया गांव में बिजली चोरी की जांच करने गए करनामेपुर के जेई पर हमला कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित जेई के आवेदन पर शाहपुर थाने में दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि करनामेपुर विधुत आपूर्ति प्रशाखा के जेई पवन कुमार राय अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना पर डुमरिया गांव निवासी राहुल भगत के घर बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे। टीम में तकनीशियन आशीष रंजन, मानव बल मुना लाल सहित अन्य कर्मी शामिल थे। आरोप है कि जांच के दौरान घर में मौजूद राहुल भगत और उनके भाई सुबोध भगत पिता स्व. उमापति भगत ने जेई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। इसमें जेई को चोट लगी है। सूचना पर 112 की टीम पहंची और घायल जेई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल शाहपुर पहुंची और इलाज कराया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.