आरा, अक्टूबर 9 -- गोठहुला में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत Ara News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा घर का चल रहा निर्माण कार्य देखने जा रहे थे दोनों मौसेरे भाई, ट्रैक्टर ने सामने से मार दी ठोकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान किशोर ने रास्ते में तोड़ा दम, मचा कोहराम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव स्थित ईंट भट्टा के समीप तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक में सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इसमें बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरे भाई जख्मी हो गया। मृत किशोर नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला निवासी संतोष गिरी का 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था। जख्मी उसी थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी स्व. मिथिलेश पासवान का...