आरा, जुलाई 8 -- Ara News: -नारायणपुर के पास हादसा, दोनों वाहन पलटे, कुछ देर बाधित रहा आवागमन जगदीशपुर, निज संवाददाता। आरा-मोहनियां एनएच-319 फोरलेन पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप बुधवार की शाम बालू लदे ट्रक और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर में एक महिला घायल हो गई।

घायल महिला की पहचान टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद सड़क पर बालू फैल जाने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। घायल महिला की पहचान अनु परवीन (पति- मोहम्मद परवेज), निवासी समस्तीपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल दुलौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं एक्सयूवी में सवार उनके पति सु...