आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: आरा। आरा बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रमोद राय के ऑडिटर पद पर ऐतिहासिक एवं शानदार जीत दर्ज करने पर जिले के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर पूर्व भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ झुन्नू पाण्डेय, बिजेंद्र यादव, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, ललन पासवान, बबलू कुमार राय, प्रमोद कुमार सिंह, राज करण केशरी, दिनेश कुमार मुन्ना, राम बाबू पासवान, सुरेश यादव, चौधरी अबू फैजान, अरविंद कुमार पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे और प्रमोद राय को बधाई दी। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी, मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र मिश्रा, प्रो...