आरा, अगस्त 13 -- Ara News: नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज तक बढ़ा दी गई है अध्यक्ष के लिए छह और महासचिव के लिए नौ नामांकन पत्र भरे गये आरा, संवाददाता।

चुनाव की जानकारीआरा बार एसोसिएशन के 2026-28 सत्र के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव अधिकारी कृष्ण बिहारी ओझा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गोरखनाथ मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और विद्या निवास सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। महासचिव पद के लिए मनमोहन ओझा, संजय कुमार, विमल किशोर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे, विजेता विजयवर्धन और सुभाष चंद्र प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

अन्य पदों के ल...