आरा, अगस्त 31 -- Ara News: -पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित गोवर्धन पहाड़ पर रविवार की देर शाम हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित गोवर्धन पहाड़ के समीप रविवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाजार करने जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया।

हादसे की जानकारी हादसे में गंभीर रूप से बुजुर्ग की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी। मृत बुजुर्ग पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी 61 वर्षीय के रामसिध राम थे। परिजन अरविंद राम ने बताया कि वे रविवार की देर शाम वह घर से पैदल ही बाजार करने के लिए पवना बाजार जा रहे थे। उसी दौरान भगवानपुर गांव स्थित गोवर्धन पहाड़ के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें र...