आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित भारतीय सनातन युवा शक्ति एकता कॉन्क्लेव में भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड निवासी और हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट को सम्मानित किया गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रति योगदान के लिए सम्मान मिला। नागेश सम्राट ने सम्मान को सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा बताया। उनके सम्मान से भोजपुर जिले में समर्थकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...