आरा, सितम्बर 15 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। नगर परिषद क्षेत्र पीरो के आश्रम संकीर्तन नगरी बहरी महादेव धाम में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का बरही समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पीरो और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बहरी महादेव धाम पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। पूरे दिन चले इस भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और हरे राम संकीर्तन की गूंज से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह धर्ममय बन गया।

मुख्य आकर्षण समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से विशाल भंडारा रहा, जिनमें 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्...