आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: निर्माण काल से आय-व्यय और प्रबंधन तक की हुई जांच, पांच कट्ठा गैर-मजरुआ जमीन विवादमुक्त मंदिर की 10 सदस्यीय समिति के खिलाफ नहीं मिली कोई भी सीओ को समानांतर कमेटी जगदीशपुर, निसं। भोजपुर के जगदीशपुर स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ बहरसी मां काली मंदिर (दयाराम बाबा का पोखरा) को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पर्षद के निर्देश पर जगदीशपुर सीओ ने गुरुवार को मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण काल, भूमि-संपत्ति, आय-व्यय और वर्तमान प्रबंधन से जुड़ी जानकारी व अभिलेखों की जांच की। पर्षद को दिए आवेदन में मिलिंद कुमार व अन्य ने मंदिर को अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक बताते हुए इसके न्यास में पंजीकरण का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार जनवरी 2021 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। इसमें खाता संख्या...