आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग रेल यात्री कल्याण समिति ने स्टेशन मास्टर को सौंपा मांगपत्र बिहिया, निज संवाददाता। दानापुर रेल मंडल के बनाही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को रेल यात्री कल्याण समिति की बनाही शाखा की ओर से धरना दिया गया।

धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह की अध्यक्षता और मोहम्मद साजिद खान के संचालन में हुए धरने के बाद समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने स्टेशन मास्टर को मांगपत्र सौंपा। धरना में नेयाज खान, समिति के उपाध्यक्ष आसिफ खान, जुबैर खान, सोहराब खान, राजू खान, कैफ खान, कैश खान, अंतू यादव, कुशाल पांडेय, अंकित पांडे, हरेंद्र कुमार और साजिद खान शामिल रहे।

ट्रेन ठहराव की मांग सम...