आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान फोरलेन से अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने वृंदावन बागीचा के सामने फोरलेन पर कार्रवाई करते हुए एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और काले रंग के बैग में रखी ए 110 पीस अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 19.8 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार शराब की खेप बाइक से ले जायी जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। पुलिस जब्त बाइक के आधार पर शराब तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...