आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: मशाल योजना के तहत मध्य विद्यालय बभनियांव में 35 बच्चों ने लिया हिस्सा जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर पूर्वी के स्थित मध्य विद्यालय बभनियांव में मशाल योजना के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचनमाला कुमारी ने किया, जबकि संचालन शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने किया। जयप्रकाश कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत वर्ग छह से आठ तक के 35 बच्चों का बैटरी टेस्ट कराया गया। फुटबॉल थ्रो में बालक वर्ग के चंदन कुमार (वर्ग आठ) ने 29 फीट और बालिका वर्ग की सरिता कुमारी (वर्ग छह) ने 23 फीट दूर फुटबॉल फेंका। प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचनमाला कुमारी और शिक्षक नेता पंकज कुमार सिंह मंटू ने कहा कि खेलकूद से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई...