आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: आरा, एसं। फिट इंडिया अभियान के तहत कैथोलिक उच्च विद्यालय आरा में सोमवार को विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक ...