आरा, अगस्त 9 -- Ara News: पीरो के हसन बाजार थाना क्षेत्र बसमनपुर गांव से शनिवार को पकड़े गये दोनों आरोपित -गांवों में घूम-घूम कर बना रहे थे लेबर कार्ड, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र अवैध तरीके से लेबर कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों की ओर से गांवों में घूम-घूमकर लोगों का लेबर कार्ड बनाया जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें बसमनपुर गांव निवासी महेश सिंह के पुत्र हरिओम कुमार और सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी जवाहर शर्मा के पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं। दोनों को शनिवार की शाम हसन बाजार थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया ग...