आरा, अगस्त 17 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ नगर परिषद् क्षेत्र के आईवीईवाई वर्ल्ड स्कूल में मनायी गयी। कार्यक्रम में अशोक कुमार, सिंटू कुमार, पप्पू कुमार, श्रीराम राय, गोपाल कुमार सहित दर्जनों स्कूल संचालक उपस्थित हुए। सीबीएससी सेंट्रल स्कूल के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार ने जिला से आये अतिथियों जिला प्रवक्ता मनोज और जिला उपाध्यक्ष अभिषेक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संतोष सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन प्राइवेट स्कूल के संचालकों के हित में काम कर रहा है। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...