आरा, अगस्त 24 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी पीरो नगर परिषद क्षेत्र में कड़े प्रशासनिक पहरे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एसडीपीओ कन्हैया कुमार की सीधी देखरेख में नगर के सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक सतर्कता के कारण पीरो गांव, भागलपुर, मिल्की, नवीनगर और इब्राहिमपुर सहित विभिन्न मोहल्लों में जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षात्मक माहौल के बीच बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अनुशासित तरीके से जुलूस में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: शांति समिति की बैठक में भाईचारे के साथ मिलाद-उन...