आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: आरा। शहर के गोढ़ना रोड स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। स्कूल परिसर को फूल और गुब्बारों से सजाया गया था। शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण के स्वागत और आरती से की गई। इसके बाद भगवान का झूला उत्सव किया गया। स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के परिधान में एक से बढ़कर एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्णा और सुदामा पर आधारित नाटक की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। अंत में विद्यार्थियों की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। मौके पर स्कूल के निदेशक विश्वकर्मा कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामना दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मना जन्माष्टमी महोत्सव यह भी पढ़ें- Moradabad News: आर्यंस इंटरनेश...