आरा, अगस्त 13 -- Ara News: डिजिटल संवाद आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए वन विभाग और मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के तहत समय-समय पर पौधरोपण किया जाता है। कई संस्थान और आम आदमी भी पौधरोपण करते हैं। हालांकि कुछ लोग पौधा लगाने के बाद भूल जाते हैं और देखरेख के अभाव में पौधा बड़ा होने से पहले ही बर्बाद हो जाता है। विभाग की ओर से किए गए पौधरोपण में भी सभी पौधे बड़े नहीं होते और छोटी-मोटी लापरवाही पौधों को बड़ा होने से पहले बर्बाद कर देती है। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से जिला से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न योजनाओं के तहत लगाये गये पौधों और जीवित पौधों की जमीनी पड़ताल को नौ दिनों के अभियान में प्रमुखता से प्रकाशित किया। अभियान के अंतिम दिन संबंधित अधिकारी से लेकर पर्यावरण प्रेमी और आम लोगों की सलाह लेकर संवाद कि...